हिमाचल

मतदान केंद्रो में 3 व 4 सितंबर को विशेष अभियान दिवस: देबश्वेता बनिक

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2022 की तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 करवाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के समस्त विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्रों क्रमश: 36 भोरंज (अनुसूचित जाति), 37-सुजानपुर, 38- हमीरपुर, 39-बड़सर तथा 40-नादौन में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप में प्रकाशन 16 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी( एसडीएम)/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों( तहसीलदार/ नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में कर दिया गया था.

उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान दिवस 3 व 4 सितंबर को समस्त मतदान केंद्रों में रखा गया है। यह अभियान 11 सितंबर को समाप्त हो रहा है. उन्होंने समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाकर अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में जांच लें वह जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा लें.

Neha

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

15 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

15 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

15 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

15 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

15 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

19 hours ago