Categories: हिमाचल

बिलासपुर में डेंगू का लारवा मिलने पर 5 मकान मालिकों को किया जुर्माना

जिला बिलासपुर में छः डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधीश राजेश्वर ठाकुर की अगुवाई में  विशेष 6 निरीक्षण टीमों का गठन किया। इस बारे में जिला  बिलासपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश चंद धड़ोच ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर शहर में विशेष निरीक्षण टीम ने छपेमारी के दौरान डेंगू का लारवा मिलने पर पांच मकान मालिकों को आर्थिक तौर पर एपेडेमिक डिजीज एक्ट के तहत पांच -पांच सौ रूपए का जुर्माना किया है ।

उन्होंने बताया कि ऐपेडेमिक  डिजीज एक्ट के अधीन नियमानुसार पांच सौ रूपए से लेकर पांच हजार तक आर्थिक रूप से जुर्माना डाला जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने यह भी बताया कि जिला बिलासपुर में स्क्रब टायफस के मरीजों का आंकड़ा  270 तक पहुंच चुका है। डॉ. प्रकाश ने यह भी दावा कि  पिछले साल की अपेक्षा इस बार डेंगू और स्क्रब टायफस पर स्वास्थ्य विभाग ने  नियंत्रण पाया है। जो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के कड़ी मेहनत और आम जनता के द्वारा प्रदान सहयोग का फल है।

पिछले साल जिला बिलासपुर में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा  प्रदेश भर में सर्वाधिक  दो हजार से पार हुआ था जबकि इस साल डेंगू के मात्र छः ही मामले प्रकाश में आए हैं। इसके अलावा जिला बिलासपुर में स्क्रब टायफस से   पीड़ित रोगियों का आंकड़ा 290 तक पहुंचा था जोकि वर्तमान समय में 270 तक ही सीमित है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि ड़ेंगू और आर्थिक तौर पर जुर्माने से बचने के प्रति अपने घरों में सफाई  स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्क्रब टायफस से बचने के प्रति पिसुओं और खटमलों की चपेट में आने से अपने आप को सुरक्षित रखें।

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

5 mins ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

13 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

19 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

22 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

32 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

55 mins ago