Categories: हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में 5 मार्च को होगी घुटना रिप्लेसमेंट की स्पेशल OPD , डॉ. पीवी कैले देंगे सेवाएं

<p>देश के जाने-माने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्पैशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। यह ओपीडी 5 मार्च को आयोजित की जा रही है। डॉ. कैले को घुटनों व कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है। डॉ. कैले देश के इकलौते सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।</p>

<p>डॉ. कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक व अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों व कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं। डॉ. कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ऑर्थोप्लास्टी अमेरिका और अस्ट्रेलिया से, तो एडवांस ऑर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मन से की है। डॉ. कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।</p>

<p>इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि तकनीक और अनुभव के लिहाज से डॉ. कैले देश के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में से एक हैं और इस ओपीडी का मकसद क्षेत्रवासियों को अव्वल दर्जे की विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया करवाना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago