Categories: हिमाचल

अब जंगल में घूमता दिखेगा राज्य पक्षी ‘जुजुराना’, सरकार ने लिया आजाद करने का फैसला

<p>हिमाचल में अब तक पिंजरे में बंद रहने वाला राज्य पक्षी जुजुराना अब खुले जंगलों में घूमता नजर आएगा। प्रदेश सरकार ने जुजुराना की संख्या बढ़ाने और उसे पिंजरे से आजाद करने का फैसला लिया है। देश-दुनिया के एकमात्र जाजुराना प्रजनन केंद्र सराहन में जैसे-जैसे राज्य पक्षी की संख्या बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे बड़े पक्षियों को जंगल में छोड़ा जाएगा।</p>

<p>प्रदेश सरकार ने लगभग एक दशक पहले मोनाल के बजाय जुजुराना को राज्य पक्षी घोषित किया गया था ताकि दुर्लभ पक्षी का संरक्षण किया जा सके। दुनिया भर में जाजुराना की संख्या महज 2500 है। वर्तमान में इस प्रजनन केंद्र सराहन में कुल 39 जुजुराणा हैं। इसमें 15 नर जबकि 15 ही मादा जुजुराना हैं। इसके अलावा जुजुराणा के 9 बच्चे मौजूद हैं।</p>

<p>केंद्र का दावा है कि पूरे प्रदेश में और कहीं भी जुजुराना नहीं पाया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चिडियागर और नेचर पार्क में यहीं से जुजुराणा भेजे जाते हैं। हालांकि, कुल्लू स्थित विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन पार्क में जुजुराना होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर इनकी कभी गिनती नहीं हुई है। वाइल्ड लाइफ विंग संख्या बढ़ने पर इन्हें साइंटिफिक तरीके से जंगलों में छोड़ेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago