Categories: हिमाचल

कारगिल दिवस पर BJP ने सैनिकों को दिया सम्मान

<p>कारगिल युद्ध को 18 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अपने प्राण की आहूति देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था। इस युद्ध में सेना के कुल 527 जवान शहीद हुए तो करीब 1363 जवान घायल हुए थे। इस ऑपरेशन की शुरुआत 8 मई को हुई और 26 जुलाई को वो दिन आया जब भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा को लहराया।</p>

<p>आज 26 जुलाई को पूरे देश भर में कारगिल शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी शिमला में कारगिल दिवस मनाया और 20 भूतपूर्व सैनिको एवं चार शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया।</p>

<p>इस मौके पर शिमला विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा की देश के लिए शहीदों की शहादत को याद रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। कारगिल युद्ध के दौरान चार शहीदों को परमवीर चक्र दिया गया जिनमें दो हिमाचल के थे। बीजेपी शहीदों का सम्मान करती है यही वजह है की केन्द्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

15 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

15 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

15 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

15 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

15 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

21 hours ago