Categories: हिमाचल

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के साथ अटल की लगी प्रतिमा

<p>शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के साथ अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लग गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। ये प्रतिमा दिल्ली से मंगवाई गई है। जो शिमला की शान तिरंगे के नीचे लगाई गई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी रिज मैदान पर पहुंचे और अटल की प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8080).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक शिमला के लिए ऐतिहासिक है। अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था। इसलिए वाजपेयी का अक्षर हिमाचल प्रदेश आना जाना लगा रहता था। प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बाबजूद हुए अटल बिहारी वाजपेई समय निकालकर हिमाचल प्रदेश गर्मियों में छुट्टियां बिताने जरूर आया करते थे। आज&nbsp; उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है।</p>

<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन लंबा रहा जिसमें उन्होंने ग्रामीण से लेकर शहरों तक विकास करवाया उन्होंने गांव को शहरों से जोड़ने का काम किया। भारत को परवाणू शक्ति बनाने में योगदान दिया। अटल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक कवि, साहित्यिकार और दूरद्रष्टा भी थे। अटल की जयंती पर शिमला में उनकी याद में कविता पाठ और साहित्यिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

18 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

32 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

39 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

44 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

55 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago