हिमाचल

CM के गृह क्षेत्र में छात्र की बेरहमी से पिटाई, खून की उल्टी आने के बाद छात्र अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की बालीचौकी तहसील के तहत आने वाले सेरी बटवाडा स्कूल में पड़ने वाले एक छात्र की पिटाई करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्र को पिटाई की बाद खून की उल्टियां भी हुईं जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। छात्र का इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद छात्र के पिता ने औट थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र के पिता शिवराम ने बताया कि उसका बेटा बटवाड़ा स्कूल में पढ़ता है। शविवार को अध्यापक ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां शुरू हो गईं। हालत खराब होने पर बेटे को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी शालीनि आग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने धारा 323 IPC और JJ एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। छात्र देव राज को खून की उल्टी आने के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है । उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

5 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

5 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

6 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

6 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago