Categories: हिमाचल

शिमला के अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल में दिखी विभिन्न देशों और राज्यों के लोकनृत्यों की झांकी

अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के अंतर्गत ऑल इंडिया आर्टिस्ट ऐसोसिएशन, एपीजी विश्वविद्यालय तथा तिब्बतियन इंस्टीटयूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक परेड आयोजित की गई। यह परेड स्टेट बैंक कालीबाड़ी से आरंभ होकर सीटीओ, स्कैंडल प्वाइंट, माल रोड, रानी झांसी पार्क से होती हुई ऐतिहासिक रिज मैदान पर संपन्न हुई।

इस परेड में देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की झांकी का प्रदर्शन किया गया। एपीजी विश्वविद्यालय में भारत, जंजीबार, टोगो, कॉंगो, अफगानिस्तान, बंगला देश, बोदवाना, जांबिया, मलोवी, तंजानिया और गुईना के पढ़ रहे छात्रों ने अपने-अपने देश के पारंपरिक परिधानों में लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। तिब्बतियन इंस्टीटयूट ऑफ परफऑर्मिंग आर्ट्स द्वारा पारंपरिक तिब्बती तथा मुखोटा नृत्य प्रस्तुत किया गया। ऑल इंडिया आर्टिस्ट ऐसोसिएशन के कलाकारों द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति का परेड में प्रदर्शन किया गया।

उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा शिमला ग्रीष्मोत्सव में आमंत्रित जम्मू-कश्मीर, असम, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा के विभिन्न नृत्य दलों ने भी परेड में विविध संस्कृति के रंग बिखेरे। पर्यटकों व स्थानीय लोगों द्वारा परेड के दौरान प्रदर्शित किये गये लोक नृत्यों तथा करतबों का भरपूर आनन्द उठाया गया। लोगों ने कलाकारों के साथ एकाकार होकर परेड में भाग लिया।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

11 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

11 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

12 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

12 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

12 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

13 hours ago