Categories: हिमाचल

कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, 1 जवान शहीद

<p>जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला बोला है। आतंकियों के हमले में एक पुलिसकर्मी के शहीद होने की खबर है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। रविवार की सुबह शोपियां जिले में आतंकियों ने एक पुलिस थाने पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतंकी बुर्का पहने हुए थे।</p>

<p>घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। हमले के बाद सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। हमले में शहीद होने वाले पुलिसकर्मी का नाम शाकिब अहमद बताया जा रहा है।</p>

<p>वहीं कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की मदद से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया। सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिश का करारा जवाब दिया। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर कश्मीर जिले के तंगधार सेक्टर में कल देर रात पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया। आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की।</p>

<p>अधिकारी ने कहा कि हमारी सेना ने कड़ा जवाब दिया और पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की आड़ में की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

2 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago