Categories: हिमाचल

अंग्रेज़ों ने “रोज़ चाय पियो बहुत दिन जियो” कह कर हिमाचल वासियों को लगाई थी चाय की आदत

<p>चाय दुनिया भर में पिया जाने वाला एक सर्वप्रिय पेय माना जाता है। जापान और चीन में 4 हजार वर्ष से चाय को एक दवाई के रूप में लिया जाता है पर भारत में चाय अंग्रेजी हकूमत के पश्चात ही दाखिल हुई। कभी दूध-मक्खनों से पलने वाले भारतीय विशेष कर पंजाबी आज की तारीखों में चाय की प्याली में डूब कर रह गए हैं। चाय का यदि सही तरीके से इस्तेमाल हो तो यह एक औषधि है पर चाय को आवभगत में इस प्रकार पेश किया जाता है कि मेहमान का मन हो, चाहे न हो पर मेजबान जबरदस्ती चाय पिला कर ही रहता है।</p>

<p>ब्रिटिश कालीन राजधानी और वर्तमान में हिमाचल की राजधानी शिमला में भी चाय का आगमन अंग्रेजों के आने के बाद ही हुआ था। शिमला में आने के बाद अंग्रेज़ों ने न केवल यहां चाय की शुरुआत की बल्कि लोगों को चाय की आदत डालने के लिए विज्ञापन व प्रचार प्रसार भी किया। उसके बाद लोग दूध घी मक्खन छोड़कर चाय में ऐसे डूबे की आजतक बाहर नहीं निकल पाए।</p>

<p>जिसका जीता जागता उदाहरण गंज बाज़ार स्थिति चाय के विज्ञापन का बॉर्ड है। जिसके रंग आज भी चमकदार है और लोगों को अनायास ही अपनी तरफ आकर्षित कर लेते है। जिस भवन में ये बोर्ड लगा है कभी उसके मालिक रहे परिवार के सदस्य अशोक सूद बताते है कि ये बोर्ड 1930 के करीब का है जब अंग्रेज़ो ने चाय भारत मे लॉन्च की थी उस वक़्त लोगों को चाय के प्रति आकर्षित करने के लिए इस बोर्ड को लगाया गया था। यहां तक कि उस वक़्त अंग्रेज भारत के लोगों को मुफ़्त चाय पिलाते थे व उन्हें चाय पीने के प्रति आकर्षित करते थे। इस बोर्ड में लिखा है कि &quot;रोज़ चाय पियो बहुत दिन जियो&quot; अब भले ही अंग्रेज भारत से चले गए है लेकिन चाय आज भी भारतीयों की पहली पसंद है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

6 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

28 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

53 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

15 hours ago