Categories: हिमाचल

सावन माह में सोलह श्रृंगार में शामिल मेहंदी की रंगत का अपना ही महत्व

सावन का आज अंतिम सोमवार है। सावन माह का हमारे देश मे अपना ही महत्व है। इस माह में झूला झूलना, खीर खाने के साथ मेहंदी ने भारतीय सभ्यता संस्कृति में अपना अलग स्थान प्राप्त कर लिया है। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच हाथ पांव में मेहंदी रचाने का आनंद महिलाओं के लिए अनोखा ही होता है। मेहंदी का सानिध्य प्राप्त कर महिलाएं उसके रंग तरंग से भाव विभोर हो उठती है। मेहंदी के लाल रंग में रंगकर अपना दुःख तक भूल जाती है। मेहंदी से रंगे कोमल, सुंदर और सुरुचिपूर्ण हाथों का अपना ही आकर्षण है।

मेहंदी शुद्ध भारतीय मानी जाती है। सुप्रसिद्ध वैधक ग्रंथ "सुश्रित संहिता" में मंदयन्तिका के नाम से मेहंदी का उल्लेख मिलता है। जो बोई जाती है, तोड़ी जाती है फिर पत्थर में पीस दी जाती है। इतने कष्ट सहने के बाद मेहंदी मनोहारी रंग लाती है। तभी तो मेहंदी को लेकर शायरी में क्या खूब कहा है ।

सुर्ख़-रू होता है इंसाँ ठोकरें खाने के बाद…

रंग लाती है हिना पत्थर पे पिस जाने के बाद।

भारतीय संस्कृति के मुताबिक सौभाग्यवती नारी के के जीवन में मेहंदी का अहम स्थान है। मध्यकाल से ही नारी के सोलह श्रृंगारों में मेहंदी भी एक है। श्रावण मास में मेहंदी का अपना ही रूप रंग है। मेहंदी सौभाग्य,  श्रृंगार व स्वास्थ्य तो देती ही है साथ ही उसकी लालिमा प्रेम की प्रतीक है। जो दाम्पत्य जीवन मे प्रेम भरने का काम करती है।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

2 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

3 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

3 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

6 hours ago