हिमाचल

HRTC का हाल बेहाल, चलती बस का डीजल टैंक टूटकर सड़क पर गिरा

हिमाचल प्रदेश की लाइफ लाइन कही जाने वाली HRTC का इन दिनों बुरा हाल है। आए दिन जगह-जगह से HRTC की खस्ताहाल बसों को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। HRTC की खस्ताहालत को बयान करता एक और मामला सामने आया है। यहां बिलासपुर डिपो की हरिद्वार जा रही बस का डिजल टैंक धरखाशी जगह पर निकलकर अलग हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। निगम में रोजाना इस तरह की लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।

बता दें कि सोमवार शाम के समय बिलासपुर डिपो की बस हरिद्वार रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस धरकाशी के समीप पहुंची तो बस का डीजल टैंक अलग हो गया। चालक को इस बारे में जब तक पता चलता गाड़ी तेल न होने की वजह से रुक गई। सारा तेल सड़क पर बिखर गया। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यात्रियों का कहना है कि पहले भी प्रदेश में कई हादसे हो चुके हैं। जांच करने के बाद ही निगम रूट पर बसें भेजे। इससे पहले रविवार को HRTC की एक बस 6 की बजाय पांच टायरों पर चलती नजर आई थी जिसके फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले ही HRTC की बदहाली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिन्में कई जगह यात्री बसों को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं तो कई जगह यात्रियों को बस में खराबी के चलते बीच रास्ते ही उतार दिया।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago