हिमाचल

हिमाचल: मंदिरों में चढ़ने वाले सोने-चांदी के इस्तेमाल पर उपायुक्त लेंगे फैसला

डेस्क। देवभूमि हिमाचल में मंदिरों को लेकर एक महत्वपूर्ण ख़बर सामने आई है। इसके तहत अब मंदिरों में चढ़ावे के रूप में मिले सोने और चांदी के उपयोग के संबंध में फैसला जिला उपायुक्त (मंदिर आयुक्त) ले सकेंगे। दैनिक अख़बार के मुताबिक, प्रदेश सरकार एक-दो दिन में उपायुक्तों को पत्र भेजेगी, जिसमें चढ़ाए गए सोना-चांदी के संबंध में फैसला लेने की शक्तियां प्रदान की जाएंगी। शक्तियों के तहत चढ़ावे वाले सोना-चांदी के सिक्के बनाकर विक्रय के लिए रखने हैं या फिर अन्य तरह से उपयोग में लाया जाना है, इस पर फैसला हो सकेगा।

अभी तक सरकार के अधीन आते मंदिरों में चढ़ने वाले सोना-चांदी का क्या उपयोग करना है इसकी कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं है। इस समय देवभूमि के अधिगृहित मंदिरों का चार क्विंटल से अधिक सोना और 1500 क्विंटल चांदी मंदिरों या सरकारी कोषागारों में सुरक्षित है। अब अगर बदलाव होगा तो इस सोना का कहीं न कहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सचिव भाषा कला एवं संस्कृति हिमाचल प्रदेश राकेश कंवर ने कहा कि मंदिर आयुक्त और जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा जा रहा है कि मंदिरों को चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए सोना-चांदी का किस तरह से उपयोग करना है। इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों से तालमेल कर चाहें तो सोने के सिक्के बना सकते हैं। सोने के बिस्किट और अन्य तरह का उचित उपयोग सुनिश्चित कर सकते हैं। अभी ऐसा कोई प्रविधान नहीं था कि सोने-चांदी का मर्जी से उपयोग किया जा सके।

Manish Koul

Recent Posts

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

5 mins ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

7 mins ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

10 mins ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

13 mins ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

15 mins ago

सेब बागवानों को 153 करोड़ रूपये देेने पर CM का आभारः रोहित

सेब बागवानों को 153 करोड़ रूपये देेने पर सीएम का आभारः रोहित केन्द्र ने एमआईएस…

3 hours ago