Categories: हिमाचल

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया भारतीय नौसेना के जहाज कुलिश का दौरा

<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज कुलिश का दौरा किया। नवनियुक्त कम्पोनेंट कमांडर, अंडमान और निकोबार कमांड के कार्यवाहक कैप्टन आर विनोद कुमार और नौसेना कंपोनेंट कमांडर के चीफ स्टॉफ ऑफिसर कैप्टन प्रजित मेनन द्वारा राज्यपाल की अगवानी की गई।<br />
यात्रा के दौरान राज्यपाल को कमांडर दीपक बाली, कमान अधिकारी, आईएनएस कुलिश द्वारा जहाज की भूमिका और क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।</p>

<p>राज्यपाल को जहाज के संचालन कक्ष के चारों ओर ले जाया गया जिसमें सतह-विरोधी और वायु-विरोधी हथियारों के बारे में बताया तथा हथियारों की ट्रेनिंग सहित एक युद्धक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया था। उन्हें नेविगेशन ब्रिज और हेलीकॉप्टर लैंडिंग डेक के आसपास भी ले जाया गया, जिसमें उन्हें समुद्र में नौसंचालन और हेलीकाप्टर संचालन की बारीकियों से अवगत करवाया गया।</p>

<p>राज्यपाल ने पूर्वी समुद्र के सामने की सुरक्षा के लिए नौसेना घटक द्वारा चुनौतीपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने जहाज की परिचालन तत्परता की भी सराहना की और आईएनएस कुलिश के पूरे चालक दल को अपनी शुभकामनाएं दीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

44 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

54 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago