Categories: हिमाचल

प्रदेश के सदाबहार, घने जंगल हैं यहां की शान, सरकार ने जंगलों के संरक्षण के लिए शुरू की हैं कई योजनाएं: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला भाटिलू में वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सदाबहार, घने जंगल यहां की शान हैं। जंगलों के संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। वनों को रोजगार और आजीविका का साधन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके उन्होंने स्वयं हरड़, भेड़ा, आवंला और अर्जुन के औषधीय पौधे लगाए। उनके साथ गांव के लोगों और अधिकारियों ने भी औषधीय पौधे रोपित किये।

परमार ने कहा कि 20 से 24 जुलाई तक चलने वाले विशेष पौधरोपण अभियान में प्रदेशभर में करीब 25 लाख पौधे तथा धर्मशाला वृत में 3 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कड़ी में 5 दिनों में पालमपुर मंडल में 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने पौधरोपण में जिला कांगड़ा का प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर सभी को बधाई दी।

इस मौके पर परमार ने लोगों से वन संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में व्यापक स्तर पर सहभागिता करें। प्रत्येक गांववासी अपने आवास व आस-पास की खाली पड़ी भूमि, खेतों की मेढ़ों व अन्य अनपजाऊ भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago