<p>धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में इस बार व्हाइट यानी बर्फ से पर्यटकों को निराशा मिलने के आसार है। न्यू ईयर यानी नववर्ष के उपलक्ष्य पर बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में वह नमी नहीं है जिससे कि आने वाले दिनों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई जा सके। हालांकि 29 दिसंबर को भी नार्थ पकिस्तान से सक्रिय हुई पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश की ओर रुख किया था, लेकिन ये अधिक प्रभावशाली नहीं थीं।</p>
<p>हालांकि मैक्लोडगंज सहित आस पास के पर्यटक स्थलों पर भारी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटक नया साल मनाने के लिए हर साल पर्यटन नगरी आते हैं और यहां से नव वर्ष का आगाज करते हैं। दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों से पर्यटक यहां पहुंचते है।</p>
<p>मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं है। इस दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। लेकिन आगामी दिनों में प्रदेश का तापमान करीब दो डिग्री कम हो सकता है। इस अवधि में प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलेंगी।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…