Categories: हिमाचल

हिमाचल के इस जिले में हजारों बच्चे कुपोषण के शिकार, सर्वे में हुआ खुलासा

<p>पिछड़ा जिला घोषित किए जा चुके चंबा में पांच वर्ष से कम आयु के 3,132 मासूम कुपोषण की चपेट में हैं। इनमें से अति कुपोषित 388 बच्चों की जिला बाल विकास विभाग विशेष निगरानी कर रहा है। विभाग कुपोषित बच्चों को दोगुना खुराक दे रहा है। खुराक में अंडे, दलिया समेत अन्य खाद्य चीजें शामिल हैं। विभाग के पास 2744 बच्चों की सूची है जो मध्यम कुपोषण के शिकार हैं।</p>

<p>इस बात की जानकारी हाल ही में मासिक सर्वे में हुई है। चंबा में कुपोषण से निपटने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग मासिक सर्वे करवा रहा है, ताकि हर माह सूची अपडेट हो।</p>

<p>चंबा के दूरदराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य कार्मिकों, आशा सहयोगियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उपचार केंद्र में उनकी जांच और पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों के लिए विभाग विशेष सहायता दे सके।</p>

<p>महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी हुकम शर्मा ने बताया कि सर्वे में चंबा में 3,132 बच्चों में कुपोषण का मामला सामने आया है। विभाग अति कुपोषित बच्चों को दोगुना खुराक दे रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

19 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

29 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

34 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

50 mins ago