हिमाचल

परिवहन सेवानिवृत कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, जल्द मांगें न मानी तो 2022 में देंगे जवाब

परिवहन सेवानिवृत कल्याण मंच ने पेंशन का स्थायी समाधान नहीं होने पर गहरा रोष है। इसी को लेकर हमीरपुर बस अड्डा परिसर में परिवहन सेवानिवृत कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति रोष जताया है। मंच ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द पेंशन का स्थायी हल किया जाए और वर्ष 2015 से रूके हुए महंगाई भत्ते की अदायगी जल्द की जाए। साथ ही मंच ने सरकार को चेताया कि अगर जल्द मांगों पर गौर नहीं किया गया तो 2022 के चुनावों में सेवानिवृत कर्मचारी भाजपा को करारा जवाब देंगे।

परिवहन सेवानिवृत कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष अजेमर सिंह ठाकुर ने बताया कि चार सालों से सेवानिवृत परिवहन के कर्मचारियों की पेंशन का हल नहीं हो सका है। रुके हुए भत्ते की अदायगी के अलावा चिकित्सा भत्ता 65,70,75 साल की आयु पूरे कर चुके कर्मचारियों को 5, 10 और 150 वृद्धि बारे विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज तक केवल मात्र सरकार ने कोरे आश्वासन ही दिए हैं जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।

अजमेर सिंह ने बताया कि 17 और 18 नवंबर को मंडी जिला में होने वाले सेवानिवृत परिवहन कर्मचारियों की बैठक के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई है। इस बैठक में भी मांगों पर गहन चिंतन किया जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों से भी आग्रह किया है कि प्रदेश स्तरीय बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

37 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

50 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago