हिमाचल

नए विधायकों की शिमला विधान सभा में दो दिवसीय ट्रेनिंग सम्पन्न

हिमाचल प्रदेश 14 वीं विधानसभा में पहली बार चुनाव जीत कर आए 23 विधायकों के लिए आयोजित दो दिन का प्रशिक्षण आज सम्पन्न हुआ.
इस कार्यशाला में पार्लियामेंट रिसर्च स्टडीज की टीम द्वारा विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया. समापन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान में विधायकों को संबोधित किया.
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों को संसदीय प्रक्रिया और संवैधानिक विषयों पर, नियमों का ज्ञान होना आवश्यक है. विधायक के लिए समय की सीमा अवधि में अपनी बात को रखना. ऑनलाइन कामकाज निपटाना और उसे प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना जरुरी है. इसके लिए दो दिन का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नए विधायकों के लिए काफी कारगर साबित होगा.
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बार विधानसभा में 23 नए विधायक पहली बार चुनकर आए है. जबकि 3 विधायक उपचुनावों में जीतकर आये हैं. ऐसे मे ये प्रशिक्षण इनके लिए काफी लाभदायक साबित होगा और प्रदेश के बजट सत्र से पहले नए सदस्य जरूरी चीजें सीख लेंगे.
Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

8 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

8 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

8 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

12 hours ago