Categories: हिमाचल

ऊना: आदित्य पराशर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

<p>ऊना जिला के बहुचर्चित आदित्य पराशर हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम प्रकाश सिंह उर्फ मोनी को जिला एवं सत्र न्यायधीश डीआर ठाकुर की अदालत ने बरी कर दिया है। राम प्रकाश उर्फ मोनी की तरफ से केस की पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र धर्माणी ने बताया कि 2 सितंबर 2014 की रात करीब साढ़े दस बजे ऊना-मैहतपुर हाईवे स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे दो गुटों में झगड़ा हुआ। जिसमें आदित्य पराशर नामक युवक की मौत हो गई थी।</p>

<p>वहीं, दूसरे गुट से राम प्रकाश सिंह उर्फ मोनी को भी गंभीर चोटें आई थी, मृतक के पिता भावक पराशर ने आरोप जड़ा कि राम प्रकाश सिंह उर्फ मोनी ने आदित्य का कत्ल किया है। वहीं, मोनी का आरोप था कि सडक़ पर जाते हुए भावक, आदित्य और उनके 3-4 साथियों ने उसे सडक़ पर रोक कर मारपीट की थी। दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया गया था। जबकि पुलिस ने मोनी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया था।</p>

<p>पुलिस की ओर से अदालत में 30 गवाह भी पेश किए गए। अदालत में करीब सवा चार साल तक चले केस पर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायधीश डीआर ठाकुर ने फैसला सुनाते हुए आरोपी राम प्रकाश उर्फ मोनी को साक्ष्यों के भाव में बरी कर दिया।</p>

<p>वहीं, बचाव पक्ष के वकील वीरेंद्र धर्माणी का तर्क था कि मृतक के शरीर पर जो घाव था वह बरामद हथियार से संभव ही नहीं है। जबकि हथियार की बरामदगी भी संदेह के घेरे में है। इसके अलावा रात के वक्त आरोपी किस मकसद से मौके पर गया और उसका कत्ल करने का क्या मकसद था यह भी पुलिस अदालत में बता नहीं सकी।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

1 hour ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

2 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago