जिल में घनी धुंध और कोहरे का कोहराम जारी है। धुंध का असर रेल गाड़ियों पर भी देखा जा रहा है। बुधवार को खराब मौसम एवं धुंध के चलते हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन अपने तय समय से करीब दो घंटे देरी से ऊना पहुंची।

हिमाचल एक्सप्रेस बरेली से ऊना चलती है। इससे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, अंबाला तथा अन्य क्षेत्रों में ट्रेनें भी देरी से ही गंतव्य स्थल तक पहुंचीं। धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। पूरा दिन सड़कों पर धुंध का असर देखने को मिला। धुंध एवं कोहरे के चलते सर्दी का प्रकोप भी एकाएक बढ़ गया है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को हीटर एवं ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। वहीं खराब मौसम के चलते रेल सेवाओं को रद किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, रेलवे अधिकारी ने बताया कि किन्ही कारणों के चलते हिमाचल एक्सप्रेस करीब दो घंटे लेट पहुंची। उन्होंने कहा कि पंजाब के भी कई इलाकों में धुंध के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई है।

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…