हिमाचल

घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू

विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा घरोह में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्रों की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रैत जोन के 23 स्कूलों की 325 छात्र  प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो ,बैडमिंटन तथा वॉलीबाल में छात्र अपना अपना हुनर दिखाएंगे।

इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से जीवन में अनुशासन, धैर्य तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा खेल मैदान निर्मित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

घरोह में शिक्षा के क्षेत्र में हाई स्कूल घरोह को बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से करवाया था।आज अगर देश मे सबसे पढ़ी लिखी बिधानसभा है तो हिमाचल प्रदेश की बिधानसभा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगर देश मे सबसे बड़ा फैसला लिया है तो प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस दिया।आज केंद्र की सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार को सहयोग देने में अपने हाथ पीछे खींच रही है।ये केंद्र सरकार अपने हाथ प्रदेश सरकार के लिए नही बल्कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को मारने का काम कर रही है

 उन्होंने इस अवसर पर घरोह स्कूल के नए भवन के लिए जो एस्टीमेट बनाया है उसके आधार पर धन स्वीकृत करके भवन का निर्माण करवाया जाएगा।इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य निशा डोगरा  ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जबकि घरोह  के कांग्रेस नेता रणदीप राणा एवं प्रधानाचार्य निशा डोगरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

3 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

3 hours ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

3 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

3 hours ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

3 hours ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

3 hours ago