Categories: हिमाचल

TMC में युवती की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने बैठाई जांच

कांगड़ा के गांव चंद्रोट की युवती को गत दिनों सांप के काटने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। इसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। लड़की के उपचार को लेकर सूचना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विपिन सिंह परमार ने मौत के कारणों की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सकों की एक समिति का गठन किया है। समिति को पांच दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

आईजीएमसी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. दलीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली इस समिति में फोरेंसिक मेडिसिन के प्रमुख डॉ. पीयूष कपिला और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जनक राज बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।

IGMC शिमला से जांच समिति का गठन किया

परमार ने कहा कि शीघ्र और निष्पक्ष जांच के लिए आईजीएमसी शिमला से जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि टांडा राज्य का बहुप्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में अलग-अलग संकायों में डॉक्टर मौजूद हैं।

यहां हर रोज बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मानव जिंदगी बहुमूल्य है और किसी को भी जिंदगी से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि युवती की मौत से उन्हें निजी तौर पर गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा यदि अस्पताल की लापरवाही के कारण युवती की जान गई है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। रिपोर्ट में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

25 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

40 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

46 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago