Categories: हिमाचल

आगामी 24 घंटों में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

<p>प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस बारे में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर व दूरदराज क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं वीरवार को धर्मशाला, ऊना, मंडी, सोलन व शिमला के आसपास के क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश दर्ज की गई। शिमला व धर्मशाला में बारिश के साथ-साथ धुंध भी छाई रही।</p>

<p>वहीं बीते 24 घंटों में नाहन, कांगड़ा, चम्बा, सिरमौर के अधिकतर क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। वीरवार सुबह चम्बा व सिरमौर में हल्की धूप भी खिली। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटों के बाद मानसून थोड़ा कमजोर होगा जिससे आगामी दिनों में बारिश से थोड़ी राहत रहेगी लेकिन आमतौर पर 28 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा।</p>

<p>बीते 24 घंटों में कांगड़ा में 126, नाहन में 109, खैरी 93, रामपुर में 45, गुलेर में 44, बैजनाथ और धर्मशाला में 42, डल्हौजी व सुजानपुर टीहरा में 36, घुमारवीं में 35, नगरोटा सूरियां में 29, पालमपुर में 24, ऊना में 21 व मंडी में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

2 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

3 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

3 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

3 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

5 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

6 hours ago