हिमाचल

शिमला शहर में पानी की समस्या विकराल, बावड़ियों का गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

शिमला जल प्रबंधन निगम के 24 घंटे शहर में पानी देने के दावे फेल हो गए हैं। गर्मियां बढ़ने के साथ साथ पीने के पानी की समस्या भी बढ़ गई है। शहर के क्षेत्रों में 3-4 दिन बाद पानी की सप्लाई आ रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बावड़ियों से गंदा पानी पीने को मजबूर हो गए हैं।

शिमला शहर में पिछले लगभग महीने भर से पानी की राशनिंग हो रही है। शहर के विकास नगर, खलीनी, संजौली, टूटू सहित कई क्षेत्रों में 3-4 दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है लोग बावड़ियों से गंदा पानी भरने को मजबूर हैं। विकासनगर स्थित बावड़ी में नगर निगम ने साफ शब्दों में लिख है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है लेकिन पानी की कमी के चलते लोग इसे पीने को मजबूर हैं।

वहीं पानी की कमी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है ।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान कहा है पांच साल पहले सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने का दावा किया था लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।लोगों को 4 से 5 दिन बाद पानी की दिया जा रहा है।शहर में पानी की समस्या विकराल बन गई है जबकि पर्यटन सीजन चरम पर है।सरकार का तंत्र पूरी तरह से फैल हो गया है अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतरेगी।

वहीं शिमला जल प्रबंधन निगम के जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) आर के वर्मा ने बताया कि भारी गर्मी के कारण पानी के स्त्रोत में पानी कम हो गया है जिससे पानी की सप्लाई कम आ रही है जिसके चलते तीसरे दिन पानी छोड़ा जा रहा है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

7 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

8 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

8 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

8 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

8 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

8 hours ago