Categories: हिमाचल

मौसम अलर्ट: प्रदेश में 4 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

<p>मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेश में&nbsp; 4 से 7 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। हालांकि 2-3 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बर्फबारी होगी।</p>

<p>हिमाचल में बीती रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी होने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार रात से शिमला के कुफरी , लाहौल-स्पीति, कुल्लू ,किनौर ,चंबा और मंडी जिला के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला रोहडू और चौपाल में सड़के यातायात के लिए बंद हो गयी है। इसके अतिरिक्त ताज़ा हिमपात से प्रदेश की सैकड़ों सड़को सहित दो नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर-किन्नौर और आनी-जलोड़ी-कुल्लू बंद हो गए हैं।</p>

<p>चंबा के भरमौर में बीती रात सबसे जयादा 2 फूट ताज़ा बर्फ़बारी हुई है। शिमला के कुफरी में भी 10 इंच ताज़ा हिमपात हुआ है। जिससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और लोग ठण्ड की चपेट में आ गए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने 4 फरवरी को प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ के सक्रीय होने से बर्फ़बारी की सम्भावना जताई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 फरवरी तक बर्फ़बारी की चेतावनी मौसम केंद्र ने जारी की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

11 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

39 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

56 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

6 hours ago