हिमाचल

येलो अलर्ट के बीच शुष्क रहा मौसम, 13 अप्रैल को बारिश की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश मौसम के येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को मौसम शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच प्लेन इलाकों में उमस से और भी हीट वेव चल रही है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश और गरज बौछार की संभावना थी लेकिन अभी तक प्रदेश भर में कहीं भी बारिश या गरज बौछार नहीं हुई है। इतना जरूर है कि प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के केलांग में आज तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को यहां 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई है।

वहीं, विभाग का ये अलर्ट अभी तक कल यानी 13 अप्रैल को भी जारी रहेगा, जिसमें कई इलाकों में बारिश औऱ गरज बौछार होने की संभावना है। इसी के साथ 13 अप्रैल को ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट के बीच आज का दिन तो प्रदेश में शुष्क भरा रहा लेकिन अब लोगों को कुछ उम्मीद कल के मौसम से जरूर बनी है, ताकि आगामी दिनों में सूखे से निजात मिल सके।

ऊना में सोमवार को 41 डिग्री के पार तापमान

मौसम शुष्क रहने से पहले की बात करें तो मैदानी इलाके ऊना जिले में सोमवार को भारी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। यहां सोमवार को रिकॉर्ड तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल के माह में ही ये टेम्परेचर सामने आ रहा तो आगामी जून माह में गर्मी से क्या हालात होंगे इस बात का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

36 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

47 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago