हिमाचल

धर्मशाला के पंचायत प्रधानों ने क्यों कही सामूहिक इस्तीफा देने की बात ?

जिला मुख्यालय धर्मशाला के पंचायत प्रधानों के संगठन ने उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आज फिर धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने पंचायत सचिव को पंचायत से डीआरडीए में तबादला और उसके बाद फिर से पंचायत में नियुक्त किए जाने को लेकर कड़ा आक्रोश जताया है।

पंचायत प्रधानों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने जनता की आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई थी। उनकी मांग पर कुछ दिन के लिए अमल भी हुआ। लेकिन राजनीतिक कारणों को देखते हुए फिर से पंचायत प्रधान को धर्मशाला ब्लॉक में ही ट्रांसफर किया जा रहा है। पंचायत प्रधानों ने सरकार और प्रशासन को सीधे-सीधे शब्दों में चेतावनी दे दी है कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।

प्रधानों ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि एक जिलाअध्यक्ष पूरे जिला को नचा रहा है। इससे ये सिद्ध होता है कि मुख्यमंत्रियों की अधिकारियों पर पकड़ नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

5 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

5 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

12 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

12 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

12 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 hours ago