हिमाचल

गणेश चुतुर्थी को निकलने वाले चांद को यहां कहते हैं ‘कलंक का चांद’…

शिमला: कहते हैं हिमाचल के हर गांव की अपनी अपनी बोली, अपने अपने रीती-रिवाज हैं। पूरे देश में धूमधाम से मनाये जाने वाले गणेश चुतुर्थी को भी यहां कुछ अलग ही तरीके से मनाया जाता है। इस दिन निकलने वाले चांद को हिमाचल के अधिकतर इलाकों में कलंक का चांद कहते हैं।

मान्यता है कि शीतल चांदनी देने वाले चांद को अगर गणेश चतुर्थी की रात कोई व्यक्ति देख लेता है तो उस पर कलंक लग जाता है। इस चांद को “पत्थर चौथ” के नाम से जाना जाता है और यदि किसी ने चांद गलती से भी देख लिया तो उसे किसी के घर कि छत पर पत्थर फेंकने से ही दोष से मुक्ति मिलेगी। “पत्थर चौथ” भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है।

मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी कहीं जा रहे थे, चलते हुए उनका पांव कीचड़ में फिसल गया जिसको देखकर चंद्रमा हंस पड़े थे। चंद्रमा के इस व्यवहार से गणेश जी क्रोधित हो गए और चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज के दिन तुम्हारे दर्शन से लोगों को कलंक लगेगा।

इस रात के चांद के साथ जुड़े श्राप से भगवान श्रीकृष्ण भी नहीं बच पाए थे। भगवान श्रीकृष्ण ने एक बार चतुर्थी का चांद देख लिया था। कथा के मुताबिक़ द्वारिकापुरी में सत्राजित नाम का एक सूर्यभक्त रहता था। सत्राचित की भक्ति से प्रसन्न हुए सूर्यदेव ने उन्हें एक मणि प्रदान की। मणि के प्रभाव से सब तरफ सुख-शांति थी। एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने ये मणि राजा उग्रसेन को देने की सोची। सत्राचित को जब इस बात का पता चला तो उसने मणि अपने भाई प्रसेन को दे दी।

एक बार प्रसेन मणि के साथ घने जंगल में शिकार करने गया, लेकिन एक शेर ने उसे मार कर खा लिया। इसी जंगल में जामवंत भी घूम रहा था। जामवंत ने जब शेर के मुंह में मणि देखी तो उसने शेर को मार कर मणि को हर लिया। उधर जब प्रजा को प्रसेन की मौत का पता चला तो उन्होंने सोचा श्रीकृष्ण ने प्रसेन को मारकर मणि छीन ली है।

श्रीकृष्ण को जब पता चला प्रजा उन्हें दोषी मान रही है तो वो परेशान होकर प्रसेन को तलाशने के लिए जंगल में निकल पड़े। जंगल में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसेन के साथ-साथ मृत शेर का देह मिला। जामवंत के पैरों के निशान के आधार पर श्रीकृष्ण जामवंत के पास पहुंच गए। जामवंत ने भगवान से माफी मांगी और पूरी कहानी सुनाई। इसी कहानी के बाद जामवंत ने अपनी कन्या जामवंती का विवाह श्रीकृष्ण से किया और मणि भी उन्हें दे दी। जब प्रजा को सच्चाई का पता चला तो उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से माफी मांगी। इस तरह चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करने से भगवान के ऊपर भी झूठा कलंक लगा था।

Samachar First

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

9 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

9 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

9 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

10 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

10 hours ago