हिमाचल

हाईकोर्ट के आदेशों को ठेंगा! स्मार्ट सिटी शिमला की हर दीवार पर ABVP ने जमाया कब्जा

पहाड़ों की रानी शिमला जिसे स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है। यहां पूरे शहर की हर नई पुरानी दीवार पर ABVP का कब्ज़ा हो गया है। आलम ये है कि जो सैलानी और स्थानीय नागरिक शिमला की खूबसूरती निहारने आता है आज बदरंग हुई दीवारों को देखकर हताश हो रहा है। स्थिति ये है कि शिमला शहर की जिस सड़क पर भी जाओ हर दीवार पर वॉल राइटिंग कर सिर्फ और सिर्फ ABVP लिखा गया है। यही नहीं हाईकोर्ट बार चैंबर की दीवारों को भी नहीं छोड़ा। जबकि ये सब प्रतिबंधित है और किसी भी तरह से वॉल राइटिंग करना कानूनी अपराध है जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है। बावजूद इस लगता है कि सत्ता के नशे में चूर युवा पीढ़ी कानून को ठेंगे पर रखकर सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है।

हाल ही में हिमाचल हाईकोर्ट ने हिमाचल सरकार और नगर निगम प्रशासन को सख्त आदेश जारी कर शहर के हर कोने से होर्डिंग और पोस्टर हटाने को कहा था। लेकिन फिर भी ABVP द्वारा वाल राइटिंग करना शहर की सुन्दरता को ग्रहण लगाने जैसा है।

कांग्रेस लीगल सैल के अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता आईएन मेहता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ओपन प्लेसीज प्रिवेंशन ऑफ डिस्फीगरमेंट एक्ट-1985 के एक्ट के तहत किसी को भी इस तरह से वॉल राइटिंग की इजाजत नहीं है। इस मामले में अदालत और पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन इस राजधानी में इस तरह से खुलेआम वॉल राइटिंग करने पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द प्रशासन ने इस मामले पर कार्रवाई न की तो मजबूरन कांग्रेस लीगल सैल कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।

नगर निगम शिमला के पूर्व महापौर शशि शेखर चीनू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है। निगम प्रशासन को तुरन्त इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। शिमला विश्वविख्यात पर्यटन स्थल है यहां देश विदेश से सैलानी पहाड़ों की खूबसूरती निहारने आते हैं इस तरह की वाल राइटिंग से शिमला की छवि खराब होगी जो शर्मनाक है।

वहीं, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने भी माना की शहर की दीवारों पर इस तरह लिखना न्यायालय के आदेशों की अवमानना है। नगर निगम की टीम इस पर कार्यवाही कर रही है। हैरानी ये है की जब शहर की सारी दीवारें रंगी जा रही थी उस वक़्त निगम कहां सोया हुआ था।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

9 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

9 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

9 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

9 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

9 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

10 hours ago