Categories: हिमाचल

निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

<p>सोलन में एक निजी क्लिनिक की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। घटना सोलन जिले के देवघाट में स्थित एक क्लिनिक की है। जहां पर सोलन के देवघाट निवासी रिंकू राम ने अपनी पत्नी का गायनी का ऑपरेशन कपूर नर्सिंग होम नाम के एक निजी क्लीनिक में करवाया था। मृतक महिला के पति ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया&nbsp; हैं।</p>

<p>घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सोलन के रिंकू राम की पत्नी पिंकी देवी को 15 अक्तूबर 2017 को क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जब महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने इलाज के लिए पीजीआई ले जाने की बात कही। मृतका के पति ने बताया कि निजी क्लीनिक कपूर के डॉक्टर नें कहा कि उनकी पत्नी की आंत काट ली गई है और इसका सीटी स्कैन करने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई ले जाना पड़ेगा। इसके बाद वह मुझे और मेरी पत्नी को आहुजा लैव ले गए जहां पर मैने डॉक्टर से पूछा कि मेरी पत्नी को क्या हुआ है तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को इन्फेकशन हुआ है।</p>

<p>इसके बाद डॉक्टर कपूर&nbsp; उनकी पत्नी को धवन अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर धवन ने बताया कि उनकी पत्नी की आंत कटी हुई है। इसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने निजी क्लीनिक पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे इंसाफ मिल सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

56 mins ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

2 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

2 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

2 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

2 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

2 hours ago