Categories: हिमाचल

जयसिंहपुर में युवा कांग्रेस के चलो “पंचायत अभियान” की शुरुआत

<p style=”text-align:justify”>लोकसभा चुनावों को देखते हुए युवा कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के बागकुलजां पंचायत में प्रदेश युवा कांग्रेस के &#39;&#39;चलो पंचायत&#39;&#39; अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कांगड़ा चंबा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय इंद्र कर्ण और राज्य महासचिव हेमंत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विजय इंद्र कर्ण ने कहा कि केंद्र में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो छात्राओं को स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार भत्ता और किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।</p>

<p style=”text-align:justify”>इसके आलावा पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने जयसिंहपुर के साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस कमेटियों का गठन किया था। अब नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ विस्तारपूर्वक कार्य करने के लिए 25 फरबरी को बैठक रखी गई है। जिसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जायेगी।</p>

<p style=”text-align:justify”>गोमा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कुछ क्रशर मालिकों को कोर्ट से स्टे मिला था, लेकिन भाजपा सरकार ने अधिसूचना जारी कर उन्हें अनुमति दे दी। लेकिन स्थानीय विधायक रवि धीमान अभी भी हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। पूर्व विधायक ने अवैध खनन पर अंकुश ना लगाने पर शासन औऱ प्रशासन को असफल बताते हुए कहा कि जेसीबी मशीनों के माध्यम से खनन करवाने वाले क्रशर मालिकों पर कोई कारवाई नहीं कि गई उलटे ट्रैक्टर मालिकों को परेशान किया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago