इंडिया

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा एक ट्रक बीच रास्ते से गायब हो गया है। पुलिस ने सेब व्यापारी गोपाल राजटा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुमारसैन निवासी गोपाल राजटा ने बताया कि रीना देवी के सेब की 500 पेटियां नारकंडा और मतियाना से हरियाणा नंबर (HR 61-E-3500) की ट्रक में 7 सितंबर को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के लिए भेजी गई थीं। यह ट्रक 12 सितंबर तक विजयवाड़ा पहुंचना था, लेकिन अभी तक वहां नहीं पहुंचा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ट्रक को उसका मालिक नरेश चला रहा था, जोकि हरियाणा के भिवानी का निवासी है। ट्रक में लगभग ₹15 लाख का सेब था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अब पड़ोसी राज्यों की पुलिस से संपर्क करके ट्रक की अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। भिवानी पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि ट्रक मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

11 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

34 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago