<p>महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है। यहां भिवंडी में इमारत गिर गई जहां बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान सिराज अहमद अंसारी 27 साल और आकिब अंसारी 22 साल के रूप में हुई है। वहीं, घायल होने वाले लोगों में अब्दुल अजीज सैयद मुलानी, जावेद सलीम शेख, नरेंद्र बावने, देवीदास वाघ और सूफियान अब्दुल हसन के रुप में हुई है। इन सभी घायलों को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।</p>
<p>आज तड़के मुंबई के पास भिवंडी में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त अशोक रांखम के मुताबिक यह इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी और जब यह हादसा हुआ तब इसे खाली किया जा रहा था। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त से कहा कि लोगों ने हमें सूचित किया था कि इमारत गिर सकती है। लोगों ने इमारत को खाली कर दिया, लेकिन तब कुछ लोग अपना सामान लेने के लिए अंदर गए। इस बीच, इमारत गिर गई। यह 8 साल पुरानी इमारत है और ये अवैध रूप से बनाई गई थी। इसकी जांच की जाएगी।</p>
<p>आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि दमकल विभाग और एनडीआरएफ के कर्मी मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक अभियान चला रहे थे। मलबे में अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4376).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
धर्मशाला: राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घुटने पर लाने में बागियों के सरगना की…
नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रत्याशी आनंद शर्मा…
हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…
नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…
साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…