इंडिया

शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के 7 लोगों की मौत, राह चलती गाड़ी को मारी टक्कर

डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुबह सवेरे ही हादसे की बुरी ख़बर सामने आई। यहां नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक कार आग चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार किसी शादी समारोह से वापस लौट रहा था। जब वे यमुना एक्सप्रेस पर माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे तो अचानक वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कई लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कई लोग अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ गए। बताया जा रहा है कि ये सभी मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे।

index pm

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Manish Koul

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

6 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

6 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

7 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

7 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

7 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

7 hours ago