इंडिया

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने वाला था छात्र

रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच एक और दूखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये छात्र पंजाब का रहने वाला था। चंदन जिंदल नाम के इस छात्र की मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर के मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले चंदन जिंदल (22) को ब्रेन स्ट्रोक के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बुधवार को चंदन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदन पंजाब के बरनाला के रहने वाले थे।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को खारकीव में गोली लगने से भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गई थी। नवीन कर्नाटक के रहने वाले था और यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

37 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

1 hour ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

1 hour ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

23 hours ago