Categories: इंडिया

श्रीनगर से आने-जाने के लिए हवाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे जवान

<p>पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को बड़ा एलान किया है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब जवानों को हवाई जहाज से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों के सभी जवानों की दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू क्षेत्रों में हवाई यात्रा की मंजूरी दी है। &nbsp;</p>

<p>जानकारी के अनुसार जवानों की सुरक्षा को लेकर आज गृह मंत्रालय में अहम बैठक हुयी जिसमें सेना, सीआरपीएफ तथा अन्य फोर्सेस के बड़े अधिकारी मौजूद थे, इस दौरान इस बैठक में फैसला लिया गया कि जवान अब जम्मू कश्मीर का सफर रोड से नहीं बल्कि हवाई जहाज से तय करेंगें, ताकि पुलवामा जैसा हमला दोबारा न हो सके।</p>

<p>इस फैसले से अर्ध सैनिक बलों के करीब 7,80,000 जवानों को लाभ होगा। इनमें कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई से लेकर अन्य वे सभी कर्मी शामिल हैं, जिन्हें अब तक हवाई यात्रा करने का अधिकार नहीं था। इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया है। आदेश के मुताबिक जवान ड्यूटी के दौरान यात्रा करने के अलावा छुट्टी पर श्रीनगर से वापस जाने या फिर आने के लिए भी हवाई यात्रा कर सकेंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

9 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago