इंडिया

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. गुरुवार को उन्होंने चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी की. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान की शादी में शामिल हुए. उन्होंने ने ही भगवंत मान के की शादी में पिता की रस्में निभाईं. शादी में गिन चुने मेहमानों को ही न्यौता दिया गया था.

भगवंत मान की शादी की तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जिनमें भगवंत मान के साथ बैठ उनकी नई दुल्हन गरप्रीत कौर सुर्ख लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं. दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. भगवंत मान की नई दुल्हन उनसे करीब 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब 4 साल पहले हुई थी.

बता दें कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. क्योंकि उनका उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत से करीब 6 साल पहले तलाक हो चुका है. भगवंत मान के पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं. पहली पत्नी तलाक के बाद से ही अमेरिका में रहती है.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago