इंडिया

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोतरी की अटलकों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। क्योंकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। ऐसे में यह क्यास लगाए जा रहें है कि सरकार एक दो दिन के भीतर तेल की कीमतों में बढ़तरी कर रही है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए विपक्ष पर तंज कसा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘फटाफट Petron टैंक फुल करवा लीजिए मोदी सरकार का चुनावी Offer खत्म होने जा रहा है’। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की अटकलों और विपक्ष द्वारा कसे जा रहे तंज के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान सामने आया है।

केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। ये ध्यान रखिए कि दुनिया में हालात क्या हैं? तेल की कीमतें इंटरनेशनल स्थितियों पर निर्भर करती हैं। यह कहना बिल्कुल गलत होगी की चुनाव के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई। तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है क्योंकि उन्हें बाजार में बने रहना है। लेकिन हम तेल की कमी नहीं होने देंगे।  हम अपने नागरिकों के हितों में जो अच्छा होगा वही फैसला लेंगे।

केंद्रीय मंत्री के बयान से एक बात तो साफ हो गई है कि जल्द ही तेल की कीमतें बढ़ने वाली हैं और जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। लेकिन इस बीच देखने वाली बात ये होगी की आखिर कीमतें कब और कितनी बढ़ती हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

37 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

48 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago