Categories: इंडिया

400 करोड़ से बना बांध उद्घाटन से पहले ही टूटा

<p>बिहार के भागलपुर जिले के कहल गांव में करीब 400 करोड़ की लागत से बना बांध टूट गया है। हैरानी की बात ये है कि अभी तक इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इसके उद्घाटन के लिए आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां आ रहे थे, लेकिन बांध के टूटने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। उद्घाटन से पहले ही बांध का टूट जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। बांध मामले में अब सरकार घिरती नजर आ रही है।</p>

<p>बांध के टूटने के साथ ही बहुप्रतीक्षित बटेश्वर गंगा पंप नहर परियोजना के ऊपर एक बार फिर ग्रहण लग गया। उद्घाटन से पहले ट्रायल के लिए परियोजना के तहत बने नहरों में पानी छोड़ा गया, लेकिन एनटीपीसी आवासीय परिसर से होकर गुजरने वाले नहर का बांध अचानक टूट गया। बांध के टूटने से एनटीपीसी आवासीय परिसर के विभिन्न कॉलोनियों में नहर का पानी फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के साथ-साथ सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव, जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता घटना स्थल पर पहुंचे।</p>

<p>इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एक और डैम क्रप्शन की भेंट चढ़ गया। वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। लेकिन हैरानी की बात है कि इतना होने पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं। तेजस्वी ने नाम नहीं लिया, लेकिन जल संसाधन मंत्री लल्लन की ओर इशारा किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

19 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

32 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago