इंडिया

पंजाब में खत्म होगी करप्शन!, CM भगवंत मान 23 मार्च को लॉन्च करेंगे एंटी करप्शन हेल्पलाइन

पंजाब के नवनियुक्त सीएम भगवंत मान कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए गए हैं। सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि पंजाब में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। एसी के मद्देनजर उन्होंने वीरवार को पंजाब में करप्शन खत्म करने को लेकर एंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का ऐलान किया। पंजाब में ये एंटी करप्शन हेल्पलाइ 23 मार्च को लॉन्च की जाएगी।

भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर हम एंटी करप्शन हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

भगवंत मान ने दावा किया है कि उनकी सरकार दूसरे राजनीतिक दलों की सरकार से अलग है। पंजाब के सीएम ने कहा, ”हमें अपनी पार्टी को चलाने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार लोगों को परेशान नहीं होने देगी और हम लोगों के लिए काम करने आए हैं।”

भगवंत मान ने इस योजना को लागू करते हुए दिल्ली की सरकार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में पहली बार आप की सरकार बनी थी तो अरविंद केजरीवाल ने आपको अधिकारियों को पैसे देने से मना नहीं किया था और उसकी रिकॉर्डिंग करने के लिए कहा था। पंजाब में भी आपको ऐसा ही करना है और उसकी शिकायत सीधे मुझे पहुंचेगी और मैं एक्शन लूंगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago