Categories: इंडिया

चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ हुआ भयंकर, ओडिशा के 11 जिलों से आचार संहिता हटाई

<p>चक्रवाती तूफान &lsquo;फेनी&rsquo; ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। फेनी तूफान पर भारतीय मौसम विभाग ने खतरे की चेतावनी जारी कर दी है। गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फेनी 1 मई के दोपहर से उत्तर पश्चिमी इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ सकता है। वहीं ओडिशा में हालात बिगडऩे की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने 11 जिलों से आचार संहिता हटा ली है। तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा के सभी डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही वहां के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।</p>

<p>इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, &lsquo;फेनी के एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है और उसके बाद यह दोबारा घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। तब यह तीन मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। इसकी हवाओं की अधिकतम गति 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।&rsquo; भारतीय मौसम विभाग ने फानी के संबंध में &lsquo;येलो वार्निंग&rsquo; जारी किया है।</p>

<p>मौसम विभाग ने ओडिशा के कुछ हिस्से के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। गुरुवार को ओडिशा में कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और दक्षिण तटीय ओडिशा में भारी से भारी बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा में कुछ जगहों पर &lsquo;बहुत ही अधिक बारिश&rsquo; होने की आशंका व्यक्त की गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

1 hour ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

2 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

2 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

2 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

17 hours ago

धर्मशाला: 18 को धौलाधार कॉलोनी में बिजली बंद

धर्मशाला, 16 मई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने बताया कि 18 मई, 2024 (शनिवार)…

17 hours ago