देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 47 हजार 905 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 550 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 86 लाख 83 हजार 917 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 80 लाख 66 हजार 502 है। पिछले 24 घंटे में 52 हजार 718 मरीज वायरस से संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 5 लाख से कम बनी हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 89 हजार 294 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 5 हजार 363 की वृद्धि हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 28 हजार 121 है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…