इंडिया

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

 

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (VSHORADS) के तीन सफल परीक्षण किए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना को इस सफलता के लिए बधाई दी।

सिंह के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी पोस्ट में कहा, “डीआरडीओ ने पोखरण से चौथी पीढ़ी की तकनीकी रूप से उन्नत लघु हथियार प्रणाली (VSHORADS) के तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किए हैं।”

रक्षामंत्री ने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस यह नई मिसाइल हवाई खतरों के खिलाफ सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाएगी। वीएसएचओआरएडीएस एक व्यक्ति द्वारा ले जाने में सक्षम वायु रक्षा प्रणाली है, जिसे अनुसंधान केंद्र ‘इमारत’ द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस मिसाइल में लघु प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (RCS) और एकीकृत वैमानिकी सहित कई नवीन प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, और परीक्षणों के दौरान इसकी सटीक मारक क्षमता सिद्ध हो चुकी है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

9 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

9 hours ago