इंडिया

दिल्ली में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन, सोमवार को होगी DDMA की बैठक: CM

देश प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ-साथ राजधानी नई दिल्ली में हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। आए दिन यहां कोरोना के सैकड़ों-हजारों के सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ़ कर दिया है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा।

उन्‍होंने कहा कि राजधानी में कोविड की स्थिति काफी खराब है मगर लॉकडाउन की मंशा नहीं है। केस बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की बात नहीं है हमें जिम्‍मेदारी से काम करना होगा। साथ ही केजरीवाल ने मास्‍क पहनने और कोरोना नियमों का पालन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन लगेगा? हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। लॉकडाउन नहीं लगेगा अगर आप मास्‍क पहनोगे। जरूरत न पड़े तो घर से बाहर न ही निकलो अभी थोड़े दिन… कोई जरूरी नहीं है।’

मास्क पहनना सबसे जरूरी है। लॉकडाउन नहीं लगेगा, अगर आप मास्क पहनेंगे। फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं। कल डीडीएमए की मीटिंग में एक्सपर्ट्स से सलाह मशविरा किया जाएगा। एलजी, केंद्र, सभी अधिकारी और मैं सब मिलकर स्थिति को कंट्रोल कर रहे हैं।

खुद भी संक्रमित थे मुख्यमंत्री

दिल्‍ली मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उनकी ताजा कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सीएम पिछले करीब एक सप्‍ताह से होम आइसोलेशन में थे। उन्‍होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मुझे लगभग दो दिन बुखार रहा, उसके बाद मैं ठीक था।’दिल्‍ली में कोरोना की रफ्तार बहुत ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही है, उसे लेकर मैं हमेशा से चिंतित था। होम आइसोलेशन में भी मैं फोन पर लगातार अपने अधिकारियों के संपर्क में था। इसी के साथ बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को डीडीएमए की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विशेषज्ञों की टीम स्थिति का जायज़ा लेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago