Categories: इंडिया

लद्दाख: भारत-चीन सैनिकों के बीच फिर हुई तीखी नोंकझोंक, सीमा पर बढ़ा तनाव

भारत और चीन के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पैंगोंग झील के पास धक्का-मुक्की हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग के बाद मामला शांत हुआ।

सूत्रों के अनुसार, 134 किलोमीटर में फैली पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच धक्कामुक्की शुरू हुई। इस झील का दो तिहाई हिस्सा चीन के नियंत्रण में है क्योंकि इसका फैलाव लद्दाख से लेकर तिब्बत तक फैला हुआ है।

जब भारतीय सैनिक अपने इलाके में गश्त पर थे तब उनका सामना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ। भारतीय सैनिकों ने उनकी उपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की हुई। तनाव इतना बढ़ गया कि भारत और चीन ने उस क्षेत्र में अपने अतिरिक्त सैन्यबलों को तैनात कर दिया। बुधवार शाम तक दोनों तरफ सुरक्षबल एक दूसरे के सामने खड़ी रहे।

तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच  ब्रिगेडियर-रैंक की फ्लैग मीटिंग को आयोजित किया गया। इस मीटिंग में पहले से स्थापित द्विपक्षीय तंत्र के अनुसार तनाव को कम करने के लिए सहमति व्यक्त की गई।

बता दें कि भारतीय सेना और वायुसेना अक्तूबर महीने में अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में एक संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। इस युद्धाभ्यास में लगभग 5000 जवान हिस्सा लेंगे। इस युद्धाभ्यास का आयोजन चीन के साथ पर्वतीय क्षेत्र में युद्ध के दौरान 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago