Categories: इंडिया

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का 91 साल की उम्र में निधन

<p>विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का 91 साल की आयू में बुधवार को निधन हो गया। रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे डालमिया ने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। डालमिया का लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि डालमिया को उनकी इच्छा के अनुसार 14 जनवरी को उनके गोल्फ लिंक रोड स्थित आवास पर ले आया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने वहीं पर आईसीयू बना दिया था और उनका इलाज कर रहे थे। हालांकि आज बुधवार सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सांस संबंधी दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया।</p>

<p>विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि डालमिया का पार्थिव शरीर बुधवार शाम 3 बजे तक उनके नई दिल्ली स्थित निवास 18 गोल्फ लिंक पर रखा जाएगा। इसके बाद 04:30 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डालमिया साल 1979 में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े थे और इसके उपाध्यक्ष और कार्याध्यक्ष के बाद साल 2005 तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।</p>

<p>आपको बता दें कि 91 साल विष्णु हरि डालमिया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा 90 के दशक में चलाए गए राम मंदिर आन्दोलन के अगुआ नेता थे। 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के मामले में उनको भी सह-अभियुक्त बनाया गया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

35 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

46 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago