Categories: इंडिया

आतंकियों ने लाल चौक-शोपियां में किया ग्रेनेड हमला, 24 घंटे में तीसरा हमला

<p>शुक्रवार को आतंकियों ने कश्मीर घाटी में एक बार फिर से ग्रेनेड हमला कर दिया। यह पिछले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में तीसरा आतंकी ग्रेनेड हमला है। शुक्रवार को आतंकियों ने श्रीनगर के घंटाघर लाल चौक के पास और शोपियां में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।</p>

<p>इससे पहले गुरुवार को भी आतंकियों ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह और 2 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों समेत 6 लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को आतंकियों ने पहला हमला श्रीनगर के लाल चौक के नजदीक सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया, जबकि दूसरा हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस कैंप पर किया।</p>

<p>इन ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बलों के वाहन और आसपास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इन ताजा हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नही हैं। इस ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इन आतंकी हमलों की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन तीनों हमलों के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

23 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

57 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago