इंडिया

हरियाणा: बेकाबू ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को रौंदा, 3 की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को रौंद दिया। इस घटना में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में मारी गईं सभी किसान महिलाएं पंजाब के मनसा जिले की रहने वालीं हैं।

जानकारी के अनुसार झज्जर रोड पर बुजुर्ग महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सभी महिलाएं ट्रक के नीचे आ गईं। घटनास्थल पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से तीन महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

उधर, घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना प्रकट की है। राहुल गांधी ने लिखा, “भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफरत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।”

बता दें कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब एक साल से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। ये महिलाएं भी इसी आंदोलन से जुड़ी थी। ये पहली बार नहीं है कि आंदोलकारियों के साथ इस तरह की घटना पेश आई है। इससे पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को महिंद्रा थार से कुचलने का मामला सामने आया था, जिसमें 4 किसानों की मौत हो गई थी।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

8 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

8 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

9 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

9 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

13 hours ago